IMD ने बताया कि उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दिन कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. उत्तराखंड में आज हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर गुजरात में भी गरज-चमक हो सकती है.
IMD issues alert for rain and hail in these areas
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today