देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जहां भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट है. दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का कहर जारी है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगी भीषण गर्मी- जानिए इस वीडियो में पूरी जानकारी.
IMD Issues Alert for May 14 Weather Which Areas Face Risk of a Heatwave
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today