मार्च में मौसम ने अचानक करवट ली है. IMD के मुताबिक देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी का सिलसिला जारी है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की संभावना बनी हुई है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान फिर बढ़ सकता है. वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के हिस्सों में आने वाले दिनों में भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है. अब लोगों के मन में सवाल ये है कि क्या मार्च के बाकी दिनों में भी बादल बरसते रहेंगे या गर्मी अपना असर दिखाएगी? इस वीडियो में जानिए पूरा मौसम अपडेट और आगे का पूर्वानुमान.
How long spell of rain continue in March know Weather Department update
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today