पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के रूख बदलने से उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से फिर बदल गया है. मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. आज 40 जिलों में ओलावृष्टि और करीब 50 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. फिलहाल 22 फरवरी तक प्रदेश का मौसम यूहीं बना रहेगा. अधिकतम तापमान में 2-4 डिसे की गिरावट आने से ठंड बढ़ने का अनुमान है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today