देशभर के मौसम को लेकर बड़ी खबर..IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 11 से 14 मई के बीच गरज-चमक और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का नया दौर शुरू होगा. दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम राजस्थान और गुजरात में 15 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश में 12 और 13 मई को हीट वेव का असर दिख सकता है. साथ ही 11 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं.
Heavy Rain Alert for Next 7 Days Weather to Deteriorate in South India
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today