Advertisement
मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल मानसून के दौरान बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है. अल नीनो के प्रभाव के कारण पिछले साल की तुलना में 8 से 10 प्रतिशत कम बारिश हो सकती है. वर्तमान में मध्य प्रदेश सहित कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और आने वाले नौतपा में भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं. अप्रैल में जारी पहले पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे भारत और विशेषकर मध्य प्रदेश में बारिश का स्तर सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है. प्रशांत महासागर में अभी ईएनएसओ न्यूट्रल स्थिति है, लेकिन जून के बाद इसके अल नीनो में बदलने की 60 प्रतिशत से अधिक संभावना है.

Heatwave wreaks havoc across several states including MP heat shatters all records