Advertisement
आज इन राज्यों में हीटवेव का खतरा, अलर्ट जारी

आज इन राज्यों में हीटवेव का खतरा, अलर्ट जारी

18 अप्रैल के मौसम को लेकर IMD ने देशभर के लिए अहम अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी गई है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है, वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है. दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और असम-मेघालय में भी बारिश की संभावना है. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम और किन इलाकों में बरतनी होगी सावधानी. 

Heatwave threat in these states today alert issued