Advertisement
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लू का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लू का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है, लेकिन इसी बीच मॉनसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. मौसम विभाग के अनुसार 23-24 मई के आसपास मानसून अंडमान तट पर दस्तक दे सकता है. वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं और अगले एक सप्ताह तक तापमान लगातार बढ़ सकता है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले तीन दिनों के लिए रेड वार्निंग जारी की गई है.

Heatwave Ravages North India Including Delhi IMD Issues Alert