पूरे देश में शीतलहर का कहर जारी है. राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) में जहां तापमान एक डिग्री तक लुढक गया है वहीं, चूरू (Churu) शहर के बाहरी इलाकों में पेड़-पौधों और पानी की टंकियों पर बर्फ जम गई है. लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. जयपुर, अलवर के ग्रामीण इलाकों में तो कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई थी यानी इससे ज्यादा दूरी पर खड़ा व्यक्ति या रखी कोई चीज दिखाई तक नहीं दे रही थी. ठंड के प्रचंड को देखते हुए भरतपुर (Bharatpur), धौलपुर (Dhaulpur) में शीतकालीन छुट्टियों को 7 जनवरी तक बढ़ाया गया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today