Advertisement
इन राज्यों में अभी और सताएगा कोहरा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट,देखें Video

इन राज्यों में अभी और सताएगा कोहरा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट,देखें Video

पूरे उत्तर भारत में इस समय जबरदस्त कोहरे का कहर जारी है. कोहरे के कारण दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में विजिब्लिटी प्रभआवित हो रही है. हालांकि इस बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. IMD के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है, जबकि घने कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता प्रभावित हुई. दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.