आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में घने कोहरे का असर देखा जाएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD ने बताया है कि उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर यूपी में दो दिनों तक घने कोहरे का आलम रहेगा. इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे का प्रभाव देखा जाएगा. इन राज्यों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव होगा जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी. लोगों को गाड़ी चलाने और आने-जाने में दिक्कत होगी. कोहरा बढ़ने पर विजिबिलिटी सबसे पहले कम होती है जिससे लोगों को दूर तक देखने में परेशानी होती है. इन राज्यों में घने कोहरे से ऐसा असर देखने को मिल सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today