तमिलनाडु में बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ (Tamilnadu Flood) जैसे हालात पैदा हो गए हैं. लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना, सेना और अन्य बचाव दल राहत अभियान चला रहे हैं. इस बीच,आईएमडी ने राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों से तूतीकोरिन जिले के श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर लगभग 500 यात्री फंसे हुए हैं क्योंकि भारी बारिश के कारण स्टेशन पर पानी भर गया है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today