अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. उधर, 24 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. ओडिशा, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई. मराठावाड़ा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today