देश के कई हिस्सों में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण लू का खतरा बढ़ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 18 से 22 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हीटवेव का असर तेज रहेगा. पश्चिम राजस्थान में 21 और 22 मई को गंभीर लू चलने की चेतावनी दी गई है.
Double Whammy of Weather Across the Nation Heatwave in Some Regions Alert for Torrential Rains in Others
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today