देशभर में इस समय मौसम ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया है. एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो दूसरी तरफ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आंधी, तूफान और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभाग यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 3 से 4 दिन देश के कई हिस्सों के लिए बेहद मुश्किल भरे रहने वाले हैं. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान लगातार बढ़ता रहेगा और कई इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Double Whammy of Weather Across Country Heatwave in Some Regions Rain Alert in Others
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today