Advertisement
कोहरा बरपाएगा कहर, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश से होगी नए साल की शुरुआत, देखें वीडियो

कोहरा बरपाएगा कहर, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश से होगी नए साल की शुरुआत, देखें वीडियो

 

30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्य कोहरे की चपेट में है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा. बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी कोहरा देखने को मिलेगा. साल के आखिरी तीन महीनों में इस बार कम पश्चिमी विक्षोभ आए हैं. देश के कई हिस्सों में 30, 31 दिसंबर को बारिश का अनुमान है. नए साल की शुरुआत में ठंड का असर दिखेगा. दक्षिण भारत के भी कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.