Advertisement
कोहरे की तरह और सताएगी ठंड, IMD का बड़ा अलर्ट, जानें देशभर का मौसम, देखें Video

कोहरे की तरह और सताएगी ठंड, IMD का बड़ा अलर्ट, जानें देशभर का मौसम, देखें Video

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का कहर जारी है.दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है. पंजाब हरियाणा भी घने कोहरे की चपेट में हैं. आईएमडी ने इधर ओडिशा और मध्यप्रदेश में भी कोहरा होने का अनुमान लगाया है. दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही है. कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले पांच दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.