देश की राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और सर्दी का एहसास होगा. हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और हल्की बारिश की भी संभावना है. ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन तो बढ़ गई है, मगर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है. करीब तीन महीने बाद दिल्ली वाले साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में अभी ठिठुरन का दौर जारी रहेगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today