दक्षिण-पश्चिम Monsoon लगातार आगे बढ़ रहा है और अब इसके उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी दस्तक दे सकता है. हालांकि, मॉनसून की रफ्तार बढ़ने के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर अभी बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है. वहीं बिहार और झारखंड में भी अगले दो दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.
Check IMD update for weather across the country
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today