Advertisement
अगले 5 दिन रहें सावधान! आसमान से बरसेगी आग, 50 तक जा सकता है पारा

अगले 5 दिन रहें सावधान! आसमान से बरसेगी आग, 50 तक जा सकता है पारा

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. गर्मी का आलम यह है कि लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है. तेज गर्मी और लू की वजह से लोगों की तबीयत खराब हो रही है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 24 मई, 2024 को उष्ण लहर (Heat Wave) से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की आशंका है.