Advertisement
आंधी-तूफान के साथ कई राज्यों में Rain बढ़ा सकती है मुश्किलें, देखें Video

आंधी-तूफान के साथ कई राज्यों में Rain बढ़ा सकती है मुश्किलें, देखें Video

 

देश के मध्य भागों में प्री-मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश की अधिक मात्रा देखी गई है. इसी क्रम में ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में हल्की और छिटपुट मौसमी गतिविधियां देखी गई हैं. प्री-मॉनसून की यह गतिविधि 05 अप्रैल से अलग-अलग तीव्रता और तेजी के साथ जारी है. बारिश का यह दौर अगले 4 दिनों तक जारी रहने की संभावना है, हालांकि इसके इलाके बदलते रहेंगे.