देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. IMD ने कई राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आज आंधी, तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा. यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और हीटवेव का खतरा बना हुआ है. दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अगले कई दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
Alert for heavy rain accompanied by storms in these states
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today