Advertisement
ठंड के बाद बारिश बनी काल, IMD का अलर्ट, किसान भी रहें सर्तक, देखें Video

ठंड के बाद बारिश बनी काल, IMD का अलर्ट, किसान भी रहें सर्तक, देखें Video

बिहार के अधिकांश हिस्से में प्रचंड ठंड से बिहार थरथरा रहा है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आम लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया है. शीतलहर से प्रदेशवासियों को अभी निजात नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. अब बारिश से ठंडी और बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने भी साफ कहा है कि आने वाले पांच दिनों तक तापमान में वृद्धि होने की कोई संभावना नहीं है.