दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने को तैयार है. आलम ये है कि तड़के सुबह से ही अब गर्मी सताने लगी है. ये आलम उत्तर पश्चिम भारत के सभी मैदानी इलाकों का है. हालांकि आज यानी 12 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे कई राज्यों में अच्छी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today