अगले हफ्ते बारिश, बर्फबारी और तेज हवा की चेतावनी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

अगले हफ्ते बारिश, बर्फबारी और तेज हवा की चेतावनी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, 25 मार्च से 31 मार्च तक भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत प्रभावित होंगे. दक्षिण और पश्चिम भारत में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्म, उमस भरा मौसम रहेगा. मछुआरों और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Advertisement
अगले हफ्ते बारिश, बर्फबारी और तेज हवा की चेतावनी, जानें अपने शहर के मौसम का हालआज का मौसम

देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले हफ्ते मौसम में कई बदलाव आने वाले हैं. मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसम प्रणालियों के असर से देश में बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 27 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएँ चल सकती हैं. 28 से 31 मार्च के बीच यह बारिश और बर्फबारी फैल सकती है और कई हिस्सों में ज्यादा व्यापक हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

27 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान में भी हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएँ रहेंगी. 28 से 30 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ का नया असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में देखा जाएगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलेंगी. 29 और 30 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में थंडरस्क्वाल यानी बहुत तेज हवा (50-70 किमी प्रति घंटे) चल सकती है.

उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत का मौसम

उत्तर-पूर्वी और पूर्वी भारत में इस हफ्ते कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिलेगी. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 29 मार्च तक हल्की और मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएँ चल सकती हैं. 26 और 27 मार्च को पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. 27 से 29 मार्च तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. 28 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 27 मार्च को थंडरस्क्वाल और ओले पड़ सकते हैं.

मध्य और पश्चिम भारत का मौसम

मध्य भारत में इस हफ्ते हल्की बारिश और गरज-चमक का असर रहेगा. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 25 से 29 मार्च तक हल्की बारिश और तेज हवाएँ चल सकती हैं. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 28 और 29 मार्च हल्की बारिश और तेज हवा रहेगी. पश्चिम मध्य प्रदेश में 29 से 31 मार्च तक हल्की बारिश का दौर रह सकता है. पश्चिम भारत के महाराष्ट्र के तटीय, मध्य और मराठवाड़ा हिस्सों में 25 और 26 मार्च को गरम और नम मौसम के साथ हल्की बारिश रहेगी.

दक्षिण भारत का मौसम

दक्षिण भारत के तटीय और अंदरूनी हिस्सों में इस हफ्ते हल्की बारिश और गरज-चमक का असर रहेगा. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, कोस्टल तमिलनाडु में अगले पाँच दिनों तक isolated हल्की बारिश और तेज हवाएँ चल सकती हैं. 27 से 29 मार्च के बीच केरल और माहे में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 25 मार्च को इंटीरियर कर्नाटक में ओले पड़ने की भी चेतावनी है.

गरम और नम मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 से 27 मार्च तक महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों और केरल में गरम और नम मौसम का असर रह सकता है. लोगों को ऐसे मौसम में ज्यादा बाहर न रहने और पानी पीते रहने की सलाह दी गई है.

अगले दो दिनों तक तापमान का हाल

अगले दो दिनों में पश्चिमोत्तर, मध्य और पूर्व भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा और फिर धीरे-धीरे 2-4 डिग्री तक गिर सकता है. गुजरात और देश के बाकी हिस्सों में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है.

इस हफ्ते देशभर के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और अन्य चक्रवातिक परिसंचरण का असर रहेगा. देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश, गरज-चमक, ओले और तेज हवाएँ चल सकती हैं. लोग अपने क्षेत्र के मौसम अपडेट पर ध्यान दें और सुरक्षित रहें.

ये भी पढ़ें: 

ईरान युद्ध का असर: देश में सरसों तेल की बढ़ी मांग, अलवर बना देश का सप्लाई हब
Goat Farming: CIRG के ट्रेनिंग सिलेबस में शामिल हुआ बकरे-बकरियों की मार्केटिंग का टॉपिक 

POST A COMMENT