
ठंड अपना कहर ना केवल इंसानों पर बल्कि फसलों पर भी बरसा रहा है. देश के कई इलाकों में ठंड की वजह से तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है. जिस वजह से पौधों पर गिरा ओस बर्फ में बदल चुका है. मौसम का यह आलम राजस्थान के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है. जहां ठंड की वजह से फसल पर बर्फ की परत जम गयी है.

राजस्थान के सीकर और चुरू जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. तापमान में भरी गिरावट की वजह से खेतों में लगी गाड़ी के ऊपर बर्फ की पतली चादर बन गयी है. जिसको देखते हुए प्रशासन ने कदम भी उठाए हैं. आपको बता दें यहां तापमान शून्य से भी नीचे चला गया था जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ गया है.

राजस्थान के कई इलाकों में ठंड के इस बढ़ते कहर को देखते हुए शीतकालीन छुट्टियों को 5 जनवरी से बढ़ाकर 7 जनवरी तक कर दिया गया है. यह आदेश जयपुर के कलक्टर द्वारा जारी किया गया है. यह आदेश भरतपुर और धौलपुर जिले में भी जारी किया गया है. यह दो दिनों की छुट्टी सिर्फ छात्रों के लिए बढ़ाई गयी है. शिक्षकों के लिए स्कूल खुल चुका है.

राजस्थान में ठंड का कहर खाली पड़े ज़मीनों पर भी देखा गया है. ठंड की वजह से मिट्टी पर पड़ी पानी बर्फ में बादल चुकी है. जैसा की आप देख सकते हैं मिट्टी का रंग बर्फ की वजह से सफ़ेद हो गया है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कितनी कड़ाके की ठंड इन इलाकों में पर रही है.

बिहार में भी ठंड का कहर दिखाई दे रहा है. बढ़ते ठंड की वजह से लोग आग के सामने बैठ गर्माहट का मजा लेते नजर आ रहे हैं. वहीं बच्चों का भी हाल कुछ ऐसा ही है. खेल कूद छोड़ आजकल आग से सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं.

ठंड के मौसम में ना सिर्फ इंसानों को बल्कि जानवरों को भी काफी तकलीफ उठानी पर रही है. खाने की वजह से दूर खुले खेतों में जाना पड़ता है. शीतलहर की वजह से बकरियां भी कांप रही है. लेकिन पेट भरने के लिए वो भी मजबूर है.

पाले का असर अंकुरित फसलों पर सबसे अधिक होता है. रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसलों पर पाले का खतरा अधिक रहता है. पाले की वजह से फसल का विकास रुक जाता है और किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है. यही हाल इस वक़्त देश के कई राज्यों के किसान का है जहां, पाले की वजह से फसल की वृद्धि रुक गयी है.

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों का जीना मुश्कील हो गया है. कोहरे की वजह से हालात बहुत कठिन हैं. पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत उत्तर भारत में ठंड की वजह से लोग कापते नजर आ रहे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today