Advertisement
बीजेपी विधायक ललित मीणा के पिता का वसुंधरा राजे के बेटे पर बड़ा आरोप, बोले- विधायकों को रिजॉर्ट में रखा, देखें वीडियो

बीजेपी विधायक ललित मीणा के पिता का वसुंधरा राजे के बेटे पर बड़ा आरोप, बोले- विधायकों को रिजॉर्ट में रखा, देखें वीडियो

राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री फेस (CM Face) को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच वहां से Resort Politics की बात सामने आई है. अब बीजेपी विधायक ललित मीणा (Lalit Meena) के पिता और पूर्व विधायक हेमराज मीणा (Hemraj Meena) ने बड़ा आरोप लगाया है. हेमराज मीणा का कहना है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह ने पांच विधायकों को राजस्थान के एक रिजॉर्ट में रखा था. बता दें कि फिलहाल वसुंधरा राजे दिल्ली में हैं. इससे पहले सूत्रों से जानकारी आई थी कि वसुंधरा ने साफ कर दिया है कि वह हाईकमान का हर फैसला मानेंगी.