आज के समय में कई ऐसे युवा हैं, जो खेती को व्यवसाय (Agriculture Business) का रूप देकर अपनी कमाई के ग्राफ को बढ़ा रहे हैं.. कुछ ऐसी ही है बिहार के तीन दोस्तों की कहानी, जो नई सोच के साथ किराए की जमीन में सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं. साथ ही कई अन्य लोगों को गांव में ही रोजगार देने का काम कर रहे हैं. राज्य की राजधानी पटना से करीब 20 किलोमीटर दूर बिहीटा में किराए की जमीन लेकर विनय राय, राजीव रंजन शर्मा और रंजीत मिश्रा सब्जी की खेती (Vegetable Farming) कर रहे हैं. इससे सालाना पचास लाख से अधिक की शुद्ध कमाई कर रहे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today