केंद्र और योगी सरकार देश की कला को संजोय रखने के लिए कई तरह के काम कर रही है. इसी कड़ी में यूपी में माटी कला बोर्ड ने कुम्हारों को मुफ्त में बिजली से चलने वाले चाक दिए जा रहे हैं. पहले हाथ से चलने वाले चाक से कुम्हार को काफी मेहनत लगती थी. वहीं इससे काम भी कम होता था लेकिन बिजली की स्थिति सुधारने और मुफ्त मिले इस चाक से कुम्हार की जीवन में काफी बदलाव आया है. कई कुम्हार जो अपना काम छोड़ चुके थे लेकिन अब बिजली के चाक मिलने से वो दोबारा अपने इस काम को करने लगे हैं . वाराणसी में हजारों की संख्या में कुम्हारों को बिजली का चाक बांटा गया है. कुम्हार नखडू प्रजापति बताते हैं कि उन्होंने काम छोड़ने की सोच रखी थी लेकिन जैसे ही उन्हें चाक मिला अब उनकी कमाई दो से 3 गुना बढ़ गई है. वो घर बैठे हर महीने 20 से 25 हजार की कमाई कर लेते हैं
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today