खरीफ सीजन शुरु होने से पहले उड़द, तुअर समेत खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. खरीफ सीजन 2023-24 में सरकार ने मूंग दाल का समर्थन मूल्य सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत बढ़ाया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फैसले के बाद मीडिया को बताया कि कम महंगाई में सरकार ने किसानों के हित में यह फैसला लिया है. वहीं इस वर्ष कुल मिलाकर अच्छे अनाज का उत्पादन 330 मिलियन टन बढ़ा है. जो पिछले साल से 4.5 लाख टन ज्यादा है. वहीं मूंग दाल के MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य में 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी की है. पहले इसकी कीमत जहां 5,705 रुपये थी. वहीं अब यह बढ़कर 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today