आंध्र प्रदेश में 'मुफ्त बिजली योजना' को तेजी से लागू करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

आंध्र प्रदेश में 'मुफ्त बिजली योजना' को तेजी से लागू करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

PM सूर्य घर योजना का उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है. ऊर्जा मंत्री गोट्टिपाटी रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरे राज्य में  योजना को लागू करने में तेजी लाएं.

Advertisement
आंध्र प्रदेश में 'मुफ्त बिजली योजना' को तेजी से लागू करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदाPM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गोट्टिपाटी रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरे राज्य में 'PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' और सुधारित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) को लागू करने में तेजी लाएं. उन्होंने बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) के अधिकारियों के साथ एक टेलीकॉन्फ्रेंस में इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने साफ कहा कि इन योजनाओं को “युद्ध स्तर” पर पूरा किया जाए, ताकि तय समय में लक्ष्य हासिल हो सके और आम लोगों, गरीब और किसानों को जल्द से जल्द फायदा मिले.

PM सूर्य घर योजना का क्या है उद्देश्य

PM सूर्य घर योजना का उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है. ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के परिवारों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को पहले लाभ मिल सके.

2,000 सोलर कनेक्शन देने का लक्ष्य

ऊर्जा मंत्री गोट्टिपाटी रवि कुमार ने एक बड़ा लक्ष्य भी तय किया है. दरअसल, बाबू जगजीवन राम और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 2,000 सोलर कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. इससे राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और बिजली की समस्या भी कम होगी.

किसानों को तुरंत दिए जाएं बिजली कनेक्शन

किसानों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगले खेती सीजन यानी खरीफ से पहले सभी लंबित बिजली कनेक्शन तुरंत दिए जाएं. इससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए बिजली मिल सकेगी और उनकी फसल पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

सरकार खुद उठाएगी बिजली शुल्क का बोझ

ऊर्जा मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार बिजली शुल्क का बोझ खुद उठाएगी, ताकि आम लोगों पर अतिरिक्त खर्च न पड़े. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे मिलकर काम करें और सेवा को बेहतर बनाएं. उन्होंने कहा कि अगर इन योजनाओं को सही तरीके से लागू किया गया, तो न सिर्फ विभाग की छवि मजबूत होगी, बल्कि आम जनता को भी सीधा लाभ मिलेगा. 

POST A COMMENT