नरेंद्र मोदी रविवार को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं. उनके साथ नई बनने वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. जेडीयू नेता नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को हुई बैठक में एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगा दी. हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद जब देश की जनता ने किसी एक पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं दिया तो विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की ओर से भी केंद्र में सरकार बनाने के भरपूर प्रयास किए गए थे. इसका खुलासा जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में किया है.
INDIA Bloc had offered Nitish Kumar to become PM What did Congress say on KC Tyagi claim
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today