बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस का वादा, महिलाओं, किसानों और गरीब लोगों के लिए कई बढ़ी योजनाएं

बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस का वादा, महिलाओं, किसानों और गरीब लोगों के लिए कई बढ़ी योजनाएं

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस और TMC ने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं. कांग्रेस ने महिलाओं के लिए हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक मदद, पोस्ट-ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा, किसानों के लिए हर साल 15,000 रुपये की सहायता, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और स्वास्थ्य बीमा का वादा किया है.

Advertisement
बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस का वादा, महिलाओं, किसानों और गरीब लोगों के लिए कई बढ़ी योजनाएंबंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने पेश किया घोषणा पत्र

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी मुख्य बातें बताईं. पार्टी ने महिलाओं, किसानों और आम लोगों के लिए कई बड़े वादे किए हैं. कांग्रेस ने वादा किया है कि राज्य की हर महिला को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे. यह पैसा महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए होगा. इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि महिलाएं पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा पाएंगी. इसका मतलब है कि वे बिना पैसे खर्च किए कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ सकती हैं. महिलाएं अब पढ़ाई और नौकरी में आगे बढ़ सकेंगी.

साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. इससे अगर किसी महिला के साथ कोई गलत काम होता है, तो उसका न्याय जल्दी मिलेगा.

स्वास्थ्य के लिए योजनाएं

कांग्रेस ने यह भी कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों के लिए 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराएगी. इसका मतलब है कि किसी को बीमारी या इलाज में ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. हर व्यक्ति को अच्छे और सस्ते स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा.

किसानों के लिए मदद

कृषि और किसान कल्याण के लिए कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है. उन्होंने कहा कि हर किसान को सालाना 15,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. इसके अलावा किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और बेहतर खरीद प्रणाली बनाई जाएगी. इसका फायदा यह होगा कि किसान की आमदनी बढ़ेगी और उनकी फसलों को सही कीमत मिलेगी.

टीएमसी ने भी अपनी योजनाएं बताईं

इससे पहले मार्च में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घोषणा पत्र “10 प्रतिज्ञा” जारी किया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना लेकर आ रही है. इस योजना में हर बूथ पर कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को उनके घर के पास ही इलाज मिलेगा.

टीएमसी ने कहा कि वे लक्ष्मी भंडार योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद बढ़ाएंगे. इसके अलावा सरकार 7-8 नए जिले और ब्लॉक बनाएगी, और नई नगरपालिका भी बनाएगी ताकि राज्य में शासन और सेवा बेहतर हो.

चुनाव की तारीखें जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सदस्य होंगे. इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी. उस बार टीएमसी को 213 सीटें मिली थीं. वहीं भाजपा को 77 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट एक भी सीट नहीं जीत पाए थे. इस बार कांग्रेस और टीएमसी दोनों ने ही जनता को अपने वादों और योजनाओं से प्रभावित करने की कोशिश शुरू कर दी है.

जनता के लिए क्या मायने रखता है

इस बार चुनाव में महिलाओं, किसानों और गरीब लोगों की भलाई सबसे अहम मुद्दा बनी हुई है. दोनों पार्टियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मदद के बड़े वादे किए हैं. जनता तय करेगी कि कौन सा पार्टी उनके लिए ज्यादा मददगार साबित होगी. इस तरह, बंगाल के चुनाव 2026 में जनता को यह फैसला करना है कि वे किस पार्टी के साथ अपने भविष्य और विकास को जोड़ना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: 

किसानों के लिए बड़ी खबर, पंजाब में फसल नुकसान का जायजा शुरू, मैदान में उतरे 500 अधिकारी
पंजाब में बेमौसम बारिश का कहर: 1.25 लाख एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद, खतरे में किसानों की कमाई

POST A COMMENT