
दुनिया में कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो बहुत महंगे होते हैं. ये फल आम फलों जैसे नहीं होते, बल्कि खास तरीके से उगाए जाते हैं और बहुत कम मात्रा में मिलते हैं. इसी वजह से इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है. आइए जानते हैं ऐसे ही 10 खास फलों के बारे में.

डेकोपोन एक खास तरह का फल है जो संतरा और किन्नू का मिश्रण होता है. यह बहुत मीठा होता है और इसमें बीज भी नहीं होते. इसे सुंदर डिब्बों में गिफ्ट के रूप में दिया जाता है. इसकी कीमत करीब 80 डॉलर में 6 फल होती है.

भारत का अल्फांसो आम “आम का राजा” कहलाता है. इसकी खुशबू और स्वाद बहुत खास होता है. इसे विदेशों में महंगे दाम पर बेचा जाता है. एक आम की कीमत करीब 1500 रुपये तक हो सकती है.

यह स्ट्रॉबेरी बहुत खास तरीके से उगाई जाती है. यह बहुत मीठी और खुशबूदार होती है. हर स्ट्रॉबेरी को हाथ से चुना जाता है और सुंदर पैकिंग में रखा जाता है. एक स्ट्रॉबेरी की कीमत लगभग 20 डॉलर होती है.

यह अनानास गुलाबी रंग का होता है. इसे खास तरीके से उगाया जाता है ताकि इसका रंग और स्वाद अलग हो. इसकी कीमत करीब 50 डॉलर होती है और यह बहुत खास माना जाता है.

यह फल हाथ की उंगलियों जैसा दिखता है. इसे खुशबू और शुभ मान्यता के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसकी कीमत 50 से 100 डॉलर तक होती है.

जापान की ये स्ट्रॉबेरी बहुत सुंदर और मीठी होती हैं. इन्हें खास तरीके से चुना जाता है और गिफ्ट बॉक्स में रखा जाता है. एक स्ट्रॉबेरी की कीमत करीब 70 डॉलर होती है.

यह सेब गहरे काले-बैंगनी रंग का होता है. यह ऊंचे पहाड़ों में उगता है, इसलिए बहुत कम मिलता है. इसकी कीमत लगभग 100 डॉलर होती है.

यह तरबूज चौकोर आकार का होता है. इसे खास डिब्बों में उगाया जाता है ताकि इसका आकार ऐसा बने. यह खाने से ज्यादा सजावट के लिए इस्तेमाल होता है. इसकी कीमत 100 से 200 डॉलर होती है.

रूबीग्लो अनानास लाल रंग का होता है और इसे तैयार करने में कई साल लगते हैं. इसकी कीमत करीब 395 डॉलर होती है. वहीं ताइयो चेरी बहुत खास होती है और एक बॉक्स की कीमत 500 डॉलर तक होती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today