
लौकी एक कद्दू वर्गीय फसल है, जिसकी खेती सालों भर की जा सकती है. वहीं, घर की छत पर लगे गमले में या खेत में लगी लौकी की बेल जब खूब लहराने लगे, तो मन खुश हो जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है जब पौधों में फल नहीं आते हैं.

ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग तरह-तरह की महंगी खाद और केमिकल डालना शुरू कर देते हैं, लेकिन नतीजा वही होता है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको ऐसे 5 देसी और असरदार उपाय बताएंगे जो आपकी लौकी की पैदावार को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं.

केले का छिलका और गुड़ पानी: अगर आपके लौकी के पौधे में फल नहीं आ रहा है तो इन दोनों घोल को मिलाकर 2 दिन तक पानी में गलाएं और फिर बेल में डालें. इससे प्राकृतिक पोटाश मिलेगा जो फल आने की प्रक्रिया को तेज करता है.

तंदूर की राख और मटका मिट्टी: लौकी की अधिक पैदावार के लिए तंदूर की राख और मटके की सूखी मिट्टी को मिलाकर बेल की जड़ों में डालें. इससे मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्व बढ़ेंगे और फल आने लगेगा.

छाछ और चना दाल पेस्ट: पौधे में अधिक फल चाहिए तो चना दाल को पीसकर छाछ में मिलाएं और बेल की जड़ों में डालें. दरअसल ये घोल नाइट्रोजन की कमी पूरी करता है जिससे फल आने की संभावना बढ़ जाती है.

गोमूत्र और नीम का घोल: लौकी की अधिक पैदावार के लिए हर 7 दिन में एक बार पौधे पर गोमूत्र और नीम की पत्तियों का घोल छिड़कें. इससे पत्तियों पर कीड़े नहीं लगेंगे और पौधा ताकतवर बनेगा.

राख और छाछ का मिश्रण: अगर आपके लौकी के पौधे में फल नहीं आ रहा है तो राख और छाछ का घोल पौधे की मिट्टी में डालें. ये बेल की जड़ों को मजबूती देता है और नमी बनाए रखता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today