Jharkhand के Jamshedpur से करीबन 60 किलोमीटर दूर पटमदा का प्रखंड है, जहां गोबरघुसी गांव है. इस गांव की महिलाओं ने अब तक करीबन 10 गांव को प्लास्टिक मुक्त (Palastic-Free) गांव बनाया है. इन महिलाओं ने गांव में पड़े प्लास्टिक और पुराने कपड़ों से सुंदर फैंसी आइटम बनाकर अपने आप को महानगरों के बाजार में स्थापित किया है और स्वालंबन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है. हम यूं कह सकते हैं कि पटमदा की महिलाएं कचरे को कमाई और स्वालंबन में बदलकर एक नई मिसाल कायम कर रही हैं. बेकार कपड़े और प्लास्टिक जिन्हें हम आमतौर पर फेंक दिया करते हैं. अब यहां की महिलाओं ने इन्हें इकट्ठा कर, अपने हाथों के हुनर से आकर्षक सजावटी सामान और उपयोगी उत्पादकों के रूप में कई छोटी-छोटी चीजों को बनाया है. गोबरघुसी गांव की इन महिलाओं ने 20 औरतों का एक समूह बनाया और 10 गांव को प्लास्टिक मुक्त किया है.
Women in village created products from waste making 10 villages plastic free
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today