मोगा जिले के गांव तलवंडी मलिया की रहने वाली महिला किसान मनदीप कौर खैरा आज खेती के क्षेत्र में एक मिसाल बन चुकी हैं.साल 2009 में उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महज 5 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान और आलू की खेती शुरू की थी.मेहनत और हौसले के दम पर आज मनदीप कौर करीब 40 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रही हैं.इनमें करीब 30 एकड़ में वह आलू की खेती करती हैं, जबकि बाकी जमीन पर धान, मूंग, सब्जियां और मक्की उगाती हैं.सुनिए, खेती के इस सफर और अपनी सफलता को लेकर मनदीप कौर ने क्या बताया...
Women Farmers Success Story Started farming journey with 5 acres
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today