Advertisement
महिला किसान ने लगाया सोलर प्लांट, PM मोदी की योजना को अधिकारी लगा रहे पलीता

महिला किसान ने लगाया सोलर प्लांट, PM मोदी की योजना को अधिकारी लगा रहे पलीता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों के लिए सौर ऊर्जा प्लांट की महत्वाकांक्षी योजना को प्रशासन के आला अधिकारी पलीता लगा रहे है. ऐसा ही एक मामला रायसेन जिले से आया है, जहां एक महिला किसान ने पीएम कुसुम ए के अंतर्गत 2 मेगा वाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया है. ये सोलर प्लांट 9 करोड़ 20 लाख की कीमत से बनाया, जिससे 12 हजार यूनिट प्रतिदिन का उत्पादन होगा. महिला किसान भारती रैकवार ने बैंक से लोन लेकर और अपनी सारी पूंजी इस सौर ऊर्जा प्लांट में झोंक दी, लेकिन विडंबना देखिए कि प्रशासनिक आलस के कारण आज तक ये प्लांट शुरू नहीं हो पाया, जिसके चलते इन्हें हर महीने 9 लाख रुपये की बैंक की किस्त अपनी जेब से भरनी पड़ रही है. ये सोलर प्लांट शुरू नहीं होने से परेशान महिला किसान और उसका पति अब इच्छा मृत्यु का आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं.

Woman farmer installs solar plant officials sabotage PM Modi plan