केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बड़ी पहल की घोषणा की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनके मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत पौधरोपण के साथ की जाएगी. चौहान ने कहा कि वह अब किसी भी स्वागत समारोह में फूलों की माला या स्मृति चिन्ह स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने समर्थकों से अपील की कि यदि वे उनका स्वागत करना चाहते हैं, तो एक पेड़ लगाएं और उसकी फोटो उन्हें भेजें. मंत्री ने सुझाव दिया कि लोग अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर पेड़ लगाने का संकल्प लें। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को गति देने और इसे जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ करने के प्रधानमंत्री के संकल्प का भी उल्लेख किया।
Why Shivraj Singh say welcome me plant tree and take photo listen to whole thing
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today