Advertisement
मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ा खतरा: गेहूं-सरसों की फसलों में बीमारियों का अलर्ट जारी

मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ा खतरा: गेहूं-सरसों की फसलों में बीमारियों का अलर्ट जारी

मौसम में अचानक बदलाव, तापमान में उतार-चढ़ाव और बढ़ी हुई नमी के बीच कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं और सरसों की फसलों पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी है. विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में फंगल और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. गेहूं में पीला रतुआ, लीफ ब्लाइट और पाउडरी मिल्ड्यू के लक्षणों को पहचानकर समय पर उपचार करना बेहद जरूरी है.