Advertisement
खुले में पड़ा गेहूं, बारिश का वार, किसानों को भारी नुकसान

खुले में पड़ा गेहूं, बारिश का वार, किसानों को भारी नुकसान

 

रायसेन जिले में किसानों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई और स्लॉट बुकिंग को लेकर किसान पहले से ही परेशान हैं, तो वहीं दूसरी ओर अब बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. खरीदी केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में पड़ा हुआ था. बिना स्लॉट बुकिंग के ही किसानों का गेहूं पहले ही मैदान में डलवा लिया गया, लेकिन न तो समय पर तुलाई हुई और न ही व्यवस्थाएं बनाई गईं. कल हुई झमाझम बेमौसम बारिश ने खुले में पड़े इस गेहूं को पूरी तरह भिगो दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है.

Wheat left lying in open battered by rain farmers suffer heavy losses