Advertisement
खेत में से गेहूं और चना की फसल रातों-रात गायब, MP से आया हैरान करने वाला मामला

खेत में से गेहूं और चना की फसल रातों-रात गायब, MP से आया हैरान करने वाला मामला

 

Madhya Pradesh के Sagar जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसकी 34 एकड़ में खड़ी फसल रातों-रात चोरी हो गई. जी हां, पूरी की पूरी फसल और वो भी एक ही रात में गायब हो गई. यह मामला राहतगढ़ तहसील के ग्राम कीटुआ का है, जहां के निवासी किसान पुष्पेंद्र लोधी अपनी शिकायत लेकर सीधे कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे. उनकी आंखों में दर्द था और आवाज में बेबसी, क्योंकि जिस फसल के लिए उन्होंने महीनों मेहनत की, वो एक झटके में गायब हो गई. किसान का आरोप है कि उसके खेत में लगी गेहूं और चना की फसल को किसी ने मशीनों की मदद से कटवाकर उठा लिया. जब वह सुबह खेत पर पहुंचा, तो वहां न फसल थी, न कोई निशान, बची थी तो बस खाली जमीन और टूटी उम्मीदें. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि किसान ने इस चोरी के पीछे अपने ही पड़ोसी खेत के मालिक पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पड़ोसी ने सुनियोजित तरीके से रात में मशीनें लगवाकर पूरी फसल कटवा ली और उसे कहीं और खपाया गया. 

Wheat and gram crops vanish from field overnight baffling case emerges from MP