औरैया जनपद के चकली गांव में जब ग्रामीणों से सरकार के कामकाज और कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई, तो लोगों ने खुलकर अपनी राय रखी. गांव के दलित, पिछड़े और सामान्य वर्ग के लोगों ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यों से वे संतुष्ट हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में डर और असुरक्षा का माहौल नहीं रहा. कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और लोग खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. किसानों को समय पर किसान सम्मान निधि मिल रही है, जिससे खेती में राहत मिली है. वहीं गरीब परिवारों को मुफ्त राशन योजना का नियमित लाभ भी मिल रहा है.
What is reason Why are people of this village praising the Yogi government
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today