पश्चिम बंगाल में मालदा आम की खेती करने वाले किसानों को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल के मालदा में इस आम की कीमत 3 रुपये प्रति किलो रह गई है. घटती कीमत के चलते आम के व्यापारी अब बागों से इस आम को खरीदने से कतरा रहे हैं. अब जिले के हर बड़े बाग में आम खरीदने की ललक फीकी पड़ी हुई है। लेकिन यह आम पका नहीं है। क्योंकि अभी मालदा के आम पकने का समय नहीं है. पकने के बाद इन मालदा आम को विदेशों में भेजा जाता है. हालांकि, इसके कच्चे आमों का अचार बनता है. बाजार में ये पहले अच्छी कीमतों पर बिकते थे. हालांकि, अब पानी की कमी के चलते ये आम सूखकर गिर रहे हैं. इससे इनकी क्वॉलिटी पर फर्क पड़ा है जिसके चलते बाजार में मालदा आम की कीमतों में गिरावट आई है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today