Advertisement
वाराणसी में तरबूज को नहीं मिल रहे ग्राहक, घाटे में बेचने को मजबूर हैं व्यापारी

वाराणसी में तरबूज को नहीं मिल रहे ग्राहक, घाटे में बेचने को मजबूर हैं व्यापारी

 

Watermelon Farming: नवरात्रि और रमजान में फलों की मांग बढ़ जाती है लेकिन इसके बावजूद भी वाराणसी की पहाड़ियां स्थित फल मंडी में तरबूज को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं. इन दिनों मंडी में महाराष्ट्र से तरबूज की आवक जारी है . मंडी में आने के बाद तरबूज 10 से ₹11 प्रति किलो की लागत आ रही है, लेकिन इसके बावजूद भी तरबूज को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं . मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिसके कारण व्यापारी तरबूज के खराब होने के डर से घाटे में ही बेचने को मजबूर हैं. तरबूज के व्यापारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि उनका ट्रक 2 दिन से खड़ा है अभी तक तरबूज पूरा नहीं बिक सका है. तरबूज पर लगने वाली लागत को भी अपने जेब से लगाना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है.