ऊपरी असम में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. जोरहाट, शिवसागर, नाजिरा, सोनारी और चराइदेव समेत कई इलाके जलमग्न हैं. हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं, जबकि खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान की आशंका है. सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने से राहत और बचाव कार्य भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today