Advertisement
यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ के विज्ञापनों में छाया ये किसान, खुद के पोस्टर पर खड़े किए सवाल, देखें वीडियो

यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ के विज्ञापनों में छाया ये किसान, खुद के पोस्टर पर खड़े किए सवाल, देखें वीडियो

यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के विज्ञापनों में बाराबंकी का रहने वाला यह किसान इन दिनों पोस्टर बॉय बनकर छाया हुआ है. हरनाम सिंह वर्मा नाम की इस किसान को यूपी के कई होर्डिंग में किसानों का चेहरा बनाया गया है. किसान हरनाम सिंह ने किसान तक को बताया कि सरकार ने उसे अपने विज्ञापनों में जगह दी है. इस पर उसे एतराज नहीं है लेकिन पाई पाई के हिसाब वाली बात पर जरूरत एतराज है. सरकार ने गन्ने का भुगतान पिछली सरकारों से ज्यादा किया है लेकिन अभी भी काफी पैसा बकाया है. इसके अलावा किसान सम्मान निधि भी सभी को नहीं मिल रही है. बजाज , मोदी जैसी चीनी मिलों पर काफी बकाया है.