Advertisement
गन्ना किसानों को घटतौली से राहत, क्रय केंद्रों और मिल गेट पर वजन की होगी कड़ी निगरानी

गन्ना किसानों को घटतौली से राहत, क्रय केंद्रों और मिल गेट पर वजन की होगी कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गन्ना किसानों के साथ तौल में घटतौली करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है. पेराई सत्र 2026-27 के दौरान चीनी मिलों के गेट और गन्ना क्रय केंद्रों पर वजन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच होगी और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.