उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू उत्पादक किसानों के लिए ऑनलाइन पोर्टल potato.uphorticulture.in लॉन्च किया है. उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में इसका शुभारंभ किया. सरकार ने किसानों के हित में 1000 करोड़ रुपये का भामाशाह भाव स्थिरता कोष, भंडारण शुल्क में छूट और आलू बीज पर सब्सिडी जैसी तीन नई योजनाएं भी शुरू की हैं, जिससे किसानों को बेहतर कीमत और आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today