Advertisement
किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, गन्ना के साथ दलहन-तिलहन पर फोकस

किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, गन्ना के साथ दलहन-तिलहन पर फोकस

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यूपी के किसानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में गन्ना की खेती के साथ-साथ दलहन और तिलहन फसलों पर विशेष जोर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री के अनुसार यह नया प्लान अगले 5 सालों तक मिशन मोड में लागू किया जाएगा. योजना के तहत अंतःफसली (Intercropping) को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस रहेगा. सरकार का मानना है कि इससे किसानों को खेती में अधिक लाभ मिलेगा और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.